रांची, अप्रैल 6 -- रांची, विशेष संवाददाता। झारखंड में आदिवासी जमीन की अवैध खरीद-बिक्री को लेकर मूलवासी सदान मोर्चा ने कड़ा रुख अपनाया है। संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद ने राज्य सरकार से इस पर तत्काल सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि झारखंड राज्य के निर्माण में मूलवासी सदानों की शहादत और योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। कहा कि राज्य में वर्तमान सरकार के गठन के समय मूलवासी सदानों ने स्थानीय नीति और नियोजन नीति के मुद्दे पर भावनात्मक रूप से समर्थन दिया था, ऐसे में राज्य से लेकर असम तक सिर्फ एक वर्ग विशेष की बात करना उचित नहीं है। इससे अन्य वर्गों में असंतोष बढ़ रहा है, जिसका राजनीतिक असर वर्ष 2029 में देखने को मिल सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.