रामगढ़, जून 10 -- रामगढ़,निज प्रतिनिधि। रामगढ़ से एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक निर्णय सामने आया है। आदिवासी छात्र संघ, जिला समिति रामगढ़ के अध्यक्ष के निर्देशानुसार संघ की सभी इकाइयों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है। जारी पत्र के अनुसार, जिला समिति के अंतर्गत आने वाली सभी इकाइयां-जिला कमिटी, प्रखंड कमिटी, नगर कमिटी और ग्राम कमिटी-को समाप्त करने का निर्णय लिया गया है। यह आदेश 9 जून से प्रभावी माना जाएगा। पत्र में स्पष्ट किया गया है कि यह कदम संगठनात्मक पुनर्गठन और आगामी गतिविधियों को सुचारू रूप से संचालित करने के उद्देश्य से उठाया गया है। इस निर्णय के बाद अब संघ में नई समितियों के गठन की प्रक्रिया शुरू होने की संभावना जताई जा रही है। यह भी पढ़ें- सरना धर्म कोड लागू कराने को लेकर की गई चर्चा यह आदेश आदिवासी छात्र संघ, जिला रामगढ़ के अध्यक...