आदिवासी छात्र संघ ने किया संगठन विस्तार
रांची, अक्टूबर 4 -- रांची, विशेष संवाददाता। आदिवासी छात्र संघ की केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक रविवार को करमटोली स्थित केंद्रीय कार्यालय में हुई। इसकी अध्यक्षता केंद्रीय अध्यक्ष सुशील उरांव और केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष मनोज उरांव ने की। बैठक में संगठन के आगामी कार्यों की समीक्षा के साथ भावी रणनीति पर चर्चा की गई। साथ ही, नए पदाधिकारियों को प्रमंडल और जिला स्तर की जिम्मेदारी भी सौंपी गई। विकास मिंज को दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल और अजित कुमार मुर्मू को कोल्हान प्रमंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया। रघुनाथ मुर्मू को पूर्वी सिंहभूम का जिलाध्यक्ष बनाया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों से अपने-अपने क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और युवाओं को संगठन से जोड़ने की अपेक्षा की गई।
बैठक का विवरण बैठक में केंद्रीय कार्यकारिणी के सचि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.