रांची, जुलाई 3 -- रांची, विशेष संवाददाता। आदिवासी छात्र संघ 8 जुलाई को अपनी स्थापना की 26वीं वर्षगांठ सह महाधिवेशन कार्यक्रम हरिवंश टाना भगत इनडोर स्टेडियम खेलगांव, रांची में आयोजित करने जा रहा है। शुक्रवार को आदिवासी छात्र संघ केंद्रीय समिति के सदस्यों ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कल्याण मंत्री, झारखंड सरकार चमड़ा लिंडा होंगे। महाधिवेशन के बाद संगठन की रूपरेखा और आंदोलन तय किया जाएगा। महाधिवेशन के बाद सरना कोड लागू कराने और परिसीमन के विरोध में महारैली की घोषणा की जाएगी। वार्ता में संघ के संस्थापक सदस्य डॉ सुशील कुमार, जतरू उरांव, सतीश कुमार भगत, सतनारायण गाड़ी, सुरेश टोप्पो, अमित मुंडा, संजय महली, महावीर उरांव, दीपशिखा कच्छप, सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...