आदिवासी छात्र एकता 9 को करेगी विशाल जनसभा
घाटशिला, अगस्त 7 -- पोटका। विश्व आदिवासी दिवस (9 अगस्त) के अवसर पर आदिवासी छात्र एकता अपनी पहचान को पहचानो नारे के साथ जमशेदपुर गोपाल मैदान में विशाल जनसभा आयोजित करेगा। यह जानकारी आदिवासी छात्र एकता संगठन के केंद्रीय सदस्य सपन सरदार ने गुरुवार को हाता में प्रेसवार्ता में दी। उन्होंने कहा कि जनसभा में भूमि अधिग्रहण अधिनियम 2013 पर चर्चा होगी। आदिवासियों के लिए अलग सरना धर्म कोड की मांग केंद्र सरकार द्वारा पूरी करने, असम में आदिवासी समुदाय को टी ट्राइब्स का दर्जा खत्म कर एसटी में शामिल करने, सीएनटी, एसपीटी व विल्किंसन रूल्स को कड़ाई से लागू करने, पांचवीं अनुसूची क्षेत्र में आदिवासियो का जमीन हड़पने के लिए बनाई लैंड बैंक का कड़ा विरोध करने, एसआईआर व डिलिमिटेशन जैसे अनेक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। यह भी पढ़ें- आदिवासी छात्र एकता क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.