आदिवासी छात्र एकता के पदाधिकारियों ने किया संवाददाता सम्मेलन
सराईकेला, अगस्त 6 -- सरायकेला। आदिवासी छात्र एकता के पदाधिकारियों ने गुरुवार को संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा कि नौ अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित रिगल मैदान में आयोजित होने जा रहा है। बताया कि 2007 से विष्टुपुर स्थित रिगल मैदान में कार्यक्रम हो रहा है। इस बार केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि आदिवासीयत और वजूद को बचाने की एक बड़ी वैचारिक क्रांति है। इस वर्ष यह ऐतिहासिक जनसभा अपनी पहचान को पहचानो के बुलंद नारे के साथ आयोजित की जा रही है।
अगर हम आदिवासी हैं तो हमें पहचानने की जरूरत है संगठन के नेताओं ने कहा कि इस जनसभा में झारखंड, असम, पश्चिम बंगाल और ओड़िशा राज्यों के प्रखर विद्वान, छात्र, सामाजिक नेता और बुद्धिजीवी शामिल हो रहे हैं। यह महाजुटान आदिवासियों के ऊपर मंडरा रहे दो सबसे बड़े खतरों एसआईआर और परिसीमन जैसे गंभीर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.