घाटशिला, मई 18 -- गालूडीह। वनकाटी पंचायत के जगन्नाथपुर में आदिवासी ग्राम विकास समीति की ओर से आजा नच रे डांस धमाका का आयोजन किया गया। शनिवार रात से आजा नचले सीजन-16 का शुरूआत किया गया। यह धमाका रविवार सुबह समाप्त हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक सोमेशचंद्र सोरेन उपस्थित थे। सांस्कृतिक कार्यक्रम में झारखंड, ओडिशा और बंगाल से डांस टीमों ने भाग लिया। टीमों ने रंगारंग नृत्य प्रस्तुति कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस बार कमेटी की ओर से तीन प्रकार के डांस का आयोजन रखा था। जिसमें हिपपोप डांस, फिल्मी वॉलीवुड डांस और अंडर-16 ब्वायज गर्ल्स डांस का आयोजन रखा था। सभी के प्राइज भी अलग-अलग रखा गया था। यह भी पढ़ें- चड़क पूजा सह तीन दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन इस डांस धमाका देखने को लेकर सैकड़ों लोगों की भीड़ जगन्नाथपुर में उमड़ पड़ी थी...