आदिवासी गिहार महासभा के प्रदेश अध्यक्ष बने राजेश गिहार
फतेहपुर, मई 31 -- फतेहपुर। शहर के एक मैरिज हॉल में रविवार को आयोजित भारतीय आदिवासी गिहार महासभा की बुंदेलखंड क्षेत्रीय बैठक में राजेश गिहार को सर्वसम्मति से प्रदेश अध्यक्ष चुना गया। इस दौरान संगठन विस्तार और सामाजिक मुद्दों पर चर्चा हुई। मुख्य अतिथि एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश गिहार ने शिक्षा को समाज की उन्नति का आधार बताते हुए युवाओं से जागरूक होने का आह्वान किया। उन्होंने समाज को जनजाति घोषित किए जाने की मांग पर सरकार के प्रति नाराजगी भी जताई। बैठक में समाज के कई पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे। जिलेदार सिंह, रामबाबू गिहार, हंसराज गिहार, धर्मेंद्र गिहार, रामबाबू उर्फ गुड्डू गिहार, जिलेदार सिंह सिपाही लाल, अजय सिंह गिहार उर्फ बाबा, जयपाल गिहार, रामशंकर गिहार आदि लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.