आदिवासी कुड़मी समाज का दो दिवसीय सेमिनार आज से
गिरडीह, जून 13 -- डुमरी, प्रतिनिधि। केबी हाई स्कूल मैदान डुमरी में 13 जून से आदिवासी कुड़मी समाज झारखंड राज्य कमेटी के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय सेमिनार की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। समाज के प्रदेश अध्यक्ष बैजनाथ महतो, प्रखंड अध्यक्ष पिंटू कुमार तथा कानूनी सलाहकार व हाईकोर्ट अधिवक्ता तालेश्वर महतो ने बताया कि कार्यक्रम में झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और असम से करीब तीन हजार सदस्य एवं वक्ता भाग लेंगे। आयोजन स्थल पर पंडाल और मंच का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है, जबकि प्रचार-प्रसार, झंडे और बैनर लगाने का कार्य भी संपन्न कर लिया गया है। सेमिनार में जनगणना में समुदाय की भागीदारी, सामाजिक-सांस्कृतिक पहचान तथा समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होगी। यह भी पढ़ें- परिसीमन और आदिवासी मुद्दों को लेकर समिति का गठन कार्यक्रम में मुख्य अत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.