सोनभद्र, फरवरी 2 -- दुद्धी, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील क्षेत्र के बघाड़ू लंगड़ी मोड़ के पास आदिवासी की जमीन पर विशेष वर्ग के लोगों के मकान बनाने की शिकायत आईजीआएस पोर्टल पर की गई है। शिकायतकर्ता ने इस मामले की गंभीरता से जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है। शिकायतकर्ता क्षेत्र पंचायत सदस्य बघाड़ू लोकनाथ ने आरोप लगाया कि बघाडू गांव में आदिवासी राजनाथ सिंह पुत्र पहाड़ी के द्वारा आराजी नम्बर 3181/0. 0630 हेक्टेर भूमि कुन्ती जगते पुत्री वासदेव निवासी ग्राम मुस्करा पारा, गांव विरेन्द्रनगर, बलरामपुर छत्तीसगढ को बेंचा। कुन्ती जगते को मु. तनवीर पुत्र रेयाज निवासी ग्राम सुन्दरी थाना दुद्धी हाल पता वाडफनगर, छत्तीसगढ प्रेम जाल में फंसाकर विवाह कर लिया। इसके बाद तनवीर ने अपने तथाकथित पत्नी कुन्ती से सुन्दरी निवासी जाकिर हुसैन पुत्र साबिर, मुस्तकीम अंसारी पु...