आदित्यपुर, अगस्त 10 -- आदित्यपुर। रविवार को आदिवासी कल्याण समिति कुलुपटांगा ने विश्व आदिवासी दिवस मनाया। इसमें सर्व प्रथम आदिवासी महापुरुषों को याद करते हुए उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए व सरदार (राजू सरदार) विश्व आदिवासी का झंडोत्तोलन किया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता आदिवासी भूमिज समाज के सचिव युधिष्ठिर सरदार ने समाज और संस्कृति को बचाने के लिए संविधान को जानना जरूरी बताया। उन्होंने कहा कि जो अधिकार हमें मिल रहा है वह संविधान की देन है। इस अवसर पर लाल बाबू सरदार, खिरोद सरदार, लखी सरदार, रूस सरदार, चापू सरदार, पिंकू सरदार, काजल कुमारी, ज्योसना देवी समेत कई लोग उपस्थित थे। वहीं दुसरी ओर आदिवासी कल्याण समिति ने समिति भवन में विश्व आदिवासी दिवस मनाते हुए समाज की संस्कृति, परंपरा व उनके अधिकारों व हितों के संरक्षण का संकल्प लिया। यह भी पढ़े...