दुमका, अप्रैल 25 -- दुमका, प्रतिनिधि।एसपी कॉलेज के अंतर्गत संचालित आदिवासी कल्याण छात्रावास संख्या-05 दुमका में पानी की बोरिंग एवं मोटर खराब होने से छात्रावास में रह रहे सैकड़ों छात्रों के समक्ष पेयजल एवं दैनिक उपयोग के लिए जल संकट उत्पन्न हो गया है। छात्रावास में रहने वाले छात्रों ने शुक्रवार को जिला कल्याण पदाधिकारी दुमका को आवेदन सौंपकर अविलंब मरम्मत कराने की मांग की। पांच नंबर छात्रावास के प्रीफेक्ट जूलियस मरांडी ने कहा कि पिछले कई महीनों से पानी की समस्या उत्पन्न हो गई है। छात्रावास का मोटर जल गया है तथा बोरिंग भी खराब हो चुकी है। इसके कारण पिछले कई महीनों से छात्रावास में पानी की आपूर्ति पूरी तरह ठप है। यह भी पढ़ें- सदर अस्पताल में पेयजलापूर्ति ठप, वाटर कूलर से मिल रहा गर्म पानी-प्लान की खबर हम सभी छात्र बाहर चापाकल व सार्वजनिक नल क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.