दुमका, मई 7 -- दुमका, प्रतिनिधि। कल्याण विभाग द्वारा संचालित आदिवासी कल्याण छात्रावास संख्या 1 और 4 में लगभग चार माह से चापाकल खराब होने के कारण छात्रावास में रहने वाले छात्रों को गंभीर पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। छात्रावास संख्या एक के प्रीफेक्ट दास सोरेन ने बताया कि छात्रावास में बड़ी संख्या में छात्र अध्ययन हैं। चापाकल खराब होने से पीने और दैनिक उपयोग के लिए पानी की व्यवस्था करना कठिन हो गया है। छात्रों ने बताया कि छात्रावास में पानी की आपूर्ति नहीं होने से हमलोगों को खाना बनाने, कपड़े धोने और अन्य दैनिक कार्यों के लिए भारी परेशानी हो रही है। एक चापाकल से जो पानी आ रहा है वह लाल रंग का है और पीने योग्य नहीं है। उन्होंने बताया कि चार में से केवल एक चापाकल चालू है। यह भी पढ़ें- गागीबुरू में दो महीने से बंद पड़ा चापाकल, प्यासे बच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.