आदिवासी एकता महाजुटान रैली में शामिल होने रांची रवाना हुए हजारों लोग
गुमला, अगस्त 30 -- कामडारा। रांची में रविवार को आयोजित आदिवासी एकता महाजुटान रैली में शामिल होने के लिए आदिवासी एकता मंच अनुमंडल बसिया के तत्वावधान में हजारों की संख्या में आदिवासी समुदाय के लोग रवाना हुए। रैली को लेकर क्षेत्र के लोगों में काफी उत्साह देखा गया। तुरबूल चौक पर मंच के महासचिव सुगड़ तोपनो ने रैली में शामिल होने जा रहे लोगों से भरी बसों को हरी झंडी दिखाकर रांची के लिए रवाना किया। इस दौरान मंच के अध्यक्ष अमरजीत डांगवार,संयोजक शशिकांत भगत,रोहित एक्का,अंजलुस डुंगडुंग,सुभाष एक्का,अनमोल डुंगडुंग,कांति केरकेट्टा,पुरुषोत्तम कुजूर,जसिंता मिंज,शांति खेस,बिबीयाना लकड़ा,प्रोमिला डुंगडुंग और अंकित डुंगडुंग समेत कई लोग मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.