रांची, अगस्त 28 -- तोरपा, प्रतिनिधि। कोईल कारो जनसंगठन, पड़हा सभा एवं झारखंड उलगुलान संघ की संयुक्त बैठक शुक्रवार को तपकरा शहीद भवन में जोन जुरसेन गुड़िया की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पांचवीं अनुसूची क्षेत्र के परिसीमन को लेकर 30 अगस्त को रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित आदिवासी एकता महाजुटान सभा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने को लेकर चर्चा की गई। ग्रामसभा के अगुवाओं ने अनुसूचित क्षेत्र की रक्षा और मजबूती के लिए कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेने का संकल्प लिया।

बैठक की चर्चा झारखंड उलगुलान संघ के संयोजक अलेस्टेयर बोदरा ने कहा कि वर्तमान में चल रहे गहन मतदाता पुनरीक्षण (एसआईआर) और भविष्य में परिसीमन के नाम पर आदिवासियों के लिए आरक्षित विधानसभा एवं लोकसभा सीटों में कमी के प्रयासों पर पारंपरिक ग्रामसभा को गंभीरता से नजर रखनी होग...