चाईबासा, अप्रैल 13 -- चाईबासा, संवाददाता। पुलहातु कुड़ुख सामुदायिक भवन में आदिवासी उरांव समाज की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष संचू तिर्की ने की। इस दौरान उरांव समाज के पारंपरिक त्योहार जेठ जतरा के विषय पर चर्चा की गई। 02 मई को उरांव जनजातियों का यह महान त्योहार जेठ जतरा मनाया जाएगा। 01 मई को इस त्योहार का जागरण किया जाएगा। अध्यक्ष संचू तिर्की एवं सचिव अनिल लकड़ा ने कहा कि जेठ जतरा हमारे पूर्वजों के वीरगाथा की कथा से संबंधित है। उपसचिव लालू कुजूर ने इस महान ऐतिहासिक त्योहार को पूरे नेग-निगम एवं धूमधाम से मनाने की अपील की। बैठक में प्रत्येक वर्ष होने वाले स्थापना दिवस के आयोजन पर भी चर्चा किया गया। यह भी पढ़ें- कोल्हान नितिर तुरतुंग की वार्षिक बैठक व नई कमिटी का हुआ गठन विदित हो कि प्रत्येक वर्ष 30 जून को उरांव समाज का स्थापना ...