चाईबासा, फरवरी 26 -- चाईबासा। आदिवासी एवं समाज संघ की एक बैठक स्थानीय पुलहातू कुड़ुख सामुदायिक भवन में हुई। संचु तिर्की की अध्यक्षता में हुई बैठक का मुख्य विषय उरांव समाज का पारंपरिक त्योहार खददी फग्गू के संबंध में विचार विमर्श करना था। ज्ञातव्य है कि प्रत्येक वर्ष होली (धूलंडी) के दूसरे दिन खददी फग्गू त्योहार मनाने की परंपरा रही है। उपस्थित पंचों ने विचार-विमर्श के बाद कैलेंडर तिथि के अनुसार होली के दूसरे दिन अर्थात चैत्र मास कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि (5 मार्च) को मनाने का निर्णय लिया गया। कहा गया कि 3 मार्च को पूर्णिमा होलिका दहन एवं 4 मार्च 2026 को होली है। अध्यक्ष संचू तिर्की ने कहा कि 5 मार्च को सभी नेग नियम के साथ खददी फग्गू का त्योहार मनाया जाएगा। सचिव अनिल लकड़ा ने कहा कि चूंकि होली के दूसरे दिन इस त्योहार को मनाया जाता है इसलिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.