जमशेदपुर, अगस्त 21 -- जमशेदपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) की ओर से गुरुवार को बोड़ाम प्रखंड स्थित आदिवासी उच्च विद्यालय में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कक्षा नौवीं और दसवीं के करीब 200 विद्यार्थियों को उनके कानूनी अधिकारों और विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। बोड़ाम के पीएलवी निताई चंद्र गोराई ने विद्यार्थियों को जिला विधिक सेवा प्राधिकार की कार्यप्रणाली और उद्देश्यों के बारे में बताया। उन्होंने विद्यार्थियों को उपलब्ध विधिक सहायता की जानकारी देते हुए जरूरत पड़ने पर कानूनी मदद लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि लीगल एड डिफेंस कौंसिल की सदस्य योगिता कुमारी ने बाल विवाह, बाल श्रम, बाल तस्करी, पोक्सो एक्ट, गुड टच-बैड टच, नशा उन्मूलन, डायन प्रथा, घरेलू हिंसा और पीड़ित मुआवज...