आदिवासी इलाके में शिक्षा व्यवस्था बदहाल
सोनभद्र, सितम्बर 18 -- दुद्धी, हिंदुस्तान संवाद। आदिवासी बाहुल्य दुद्धी क्षेत्र में उच्च शिक्षा की बदहाल स्थिति को लेकर शुक्रवार को रोजगार-सामाजिक अधिकार अभियान पूर्वांचल यात्रा के दौरान सवाल उठाए गए। यात्रा के दुद्धी पहुंचने पर राजकीय डिग्री कॉलेज में जनसंपर्क कर क्षेत्र में उच्च शिक्षा के विस्तार की मांग उठाई गई। वक्ताओं ने कहा कि बड़ी आबादी वाले दुद्धी क्षेत्र में महज एक सरकारी डिग्री कॉलेज होने से उच्च शिक्षा की जरूरत पूरी नहीं हो पा रही है। सरकारी शिक्षण संस्थानों की कमी के कारण आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों, विशेषकर छात्राओं को पढ़ाई बीच में छोड़ने की मजबूरी का सामना करना पड़ता है। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: हाईस्कूल नहीं होने से आठवीं के बाद छूट रही पढ़ाई उन्होंने दुद्धी क्षेत्र में कम से कम तीन सरकारी डिग्री कॉलेज, छात्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.