रांची, अगस्त 29 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। आदिवासी अधिकार मंच मोरहाबादी में रविवार को प्रस्तावित आदिवासी महाजुटान रैली में भागीदारी निभाएगा। संगठन की ओर से आदिवासी अस्मिता व परिसीमन मसले को लेकर होने वाली महारैली का समर्थन किया गया है। संगठन के अध्यक्ष प्रफुल्ल लिंडा और राज्य संयोजक सुखनाथ लोहरा ने कहा है कि रैली में राज्य में वर्तमान की आदिवासी सीट के अनुपात को कायम रखने की गारंटी की सरकार से मांग की जाएगी। इसके लिए जरूरी होने पर त्रिपुरा के तर्ज पर विशिष्ट कानून बनाया जाना चाहिए। संगठन की ओर से जनजाति सुरक्षा मंच द्वारा संविधान के प्रावधान के विरुद्ध राजनीति का विरोध किया गया है। यह भी पढ़ें- सरना धर्म कोड और परिसीमन के विरोध में चार को महारैली यह भी पढ़ें- परिसीमन के विरोध में आदिवासी एकता महाजुटान रैली रविवार को

हिंदी हिन्दुस्तान की...