रांची, दिसम्बर 24 -- नामकुम, संवाददाता। आदिवासी अधिकार मंच, झारखंड ने हेमंत सरकार द्वारा पेसा नियमावली गठित करने का स्वागत किया है। मंच के राज्य संयोजक सुखनाथ लोहरा ने इसे जनता की पुरानी मांग की पूर्ति बताया। मंच का मानना है कि पेसा के अनुरूप झारखंड पंचायत राज कानून में संशोधन किए बिना ग्राम गणराज्य का सपना अधूरा है। अतः सरकार इसमें अविलंब सुधार करे। साथ ही लोहरा ने केंद्र सरकार से मांग की कि अनुसूचित शहरी क्षेत्रों के लिए भी सशक्त कानून बनाया जाए, ताकि वहां पांचवीं अनुसूची के तहत स्वशासन व्यवस्था लागू हो सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.