दुमका, मई 18 -- दुमका , प्रतिनिधि। आदिवासी अधिकार राष्ट्रीय मंच से संबद्ध आदिवासी अधिकार मंच, झारखंड के एक प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार देर शाम नई दिल्ली में केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम से उनके आवासीय कार्यालय में मुलाकात की। यह भी पढ़ें- सारंडा के 10 वन ग्राम को राजस्व का दर्जा नहीं मिलने से ग्रामीणों में आक्रोशमांग पत्र सौंपना प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड के आदिवासियों की ज्वलंत मांगों को लेकर मंत्री को एक मांग पत्र सौंपा। मांग पत्र में दुमका जिले के गोपीकांदर प्रखंड अंतर्गत मौजा मोहलडाबर, कुंडा पहाड़ी और चिरुडीह गांव में वनभूमि पर पीढ़ियों से बसे और खेती कर रहे अति पिछड़ी जनजाति पहाड़िया समुदाय को उनके दावे पत्रों के आधार पर यथाशीघ्र वन पट्टा देने और उन जमीनों का रैयतीकरण करने की मांग की गई है। साथ ही उक्त ग्राम सभाओं की अनुमति, उचित...