आदिवासी अधिकारों और जल-जंगल-जमीन पर हुआ मंथन
रुद्रपुर, मई 25 -- खटीमा, संवाददाता। विधानसभा क्षेत्र के नौगवां ठग्गू में कांग्रेस पार्टी द्वारा रविवार को भव्य 'आदिवासी संवाद' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें आदिवासी अधिकारों, जल-जंगल-जमीन और सामाजिक न्याय पर मंथन किया गया। कार्यक्रम में अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम स्थल पर पारंपरिक वाद्य यंत्रों और मालाओं के साथ अतिथियों का भव्य स्वागत किया गया। वक्ताओं ने आदिवासी समाज के अधिकारों, जल-जंगल-जमीन की सुरक्षा और सामाजिक न्याय जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि कांग्रेस का जनजाति के लोगों से सामाजिक और राजनीतिक रिश्ता है। कहा कि जहां-जहां आदिवासी है, वहां-वहां कांग्रेस के विधायक बनते है। उन्होंने आदिवासी,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.