बांका, मई 11 -- बेलहर(बांका), निज प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के रघुनाथपुर पंचायत के आदिवासियों ने सोमवार को कटहरा गांव के पास जंगल किनारे वन विभाग के खिलाफ बैठक किया और डीग्गा बजाकर आक्रोश पूर्ण प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में केंदुआ झरना, हाड़ीकुड़ा, निम्मा टांड़, लेटवा, कैथातिकर, मलतड़िया, दुबराज, लेडमा सहित एक दर्जन गावों के आदिवासियों ने भागा लिया।

प्रदर्शन का कारण आदिवासियों ने कहा की वन विभाग द्वारा जो पुराने सीमांकन के अनुसार वृक्षारोपण किया जा रहा था। उससे उन्हें कोई ऐतराज नहीं है। लेकिन नए सीमांकन को लागू कर वन विभाग द्वारा वन विभाग की जमीन के साथ साथ उन लोगों के खेतिहर, उपजाऊ जमीन पर भी वृक्षारोपण किया जा रहा है। जो उचित नहीं है। बाप दादा के जमाने से उस जमीन पर वे लोग जोत आवाद करते आ रहे हैं और आज वन विभाग द्वारा जबरन उस जमीन पर जिस...