आदिवासियों को वनवासी कहने पर विरोध जुलूस निकाला
रांची, मई 26 -- रांची, वरीय संवाददाता। दिल्ली में पिछले दिन जनजातीय सांस्कृतिक महोत्सव में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा आदिवासियों को वनवासी संबोधित करने पर आदिवासी संगठनों ने विरोध दर्ज कराया है। इस संबंध में मंगलवार को संयुक्त संगठनों ने जयपाल सिंह स्टेडियम से अलबर्ट एक्का चौक तक विरोध जुलूस निकाला और गृहमंत्री का पुतला फूंका।
आदिवासियों की संस्कृति की रक्षा आदिवासी जनपरिषद के अध्यक्ष प्रेमशाही मुंडा ने कहा कि हम आदिवासियों को आदिवासी ही रहने दें, हमारी संस्कृति व धर्म समाप्त कर वनवासी न कहा जाए। केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष अजय तिर्की ने कहा कि वनवासी कहकर हमलोगों को जलील करना बंद किया जाना चाहिए। हम सभी आदिवासी प्रकृति पूजक हैं और सिंगबोंगा और धर्मेश की आराधना करने वाले लोग हैं।
संविधान का अधिकार लक्ष्मी नारायण मुंडा ने कहा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.