सोनभद्र, मार्च 2 -- म्योरपुर,हिंदुस्तान संवाद। स्थानीय विकास खंड के कस्बा स्थित शिवमंदिर के पास स्थित शादी भवन में रविवार को आदिवासी महासभा के 6 समूह के अध्यक्षों और पदाधिकारियों की बैठक गोंडवाना महासभा के उमाशंकर सिंह के अध्यक्षता में सम्पन्न हुई । बैठक में जिले भर के गोंडवाना,पनिका, चेरो, खरवार, पठारी, भुइयां, अगरिया महासभा के लोगों ने 21 प्रतिशत आरक्षण दिलाने की मांगों पर चर्चा की गयी। बैठक में मूलत तीन मांगे रखी गई। उन्होंने बताया कि जिले में आदिवासियों की जनसंख्या 21 प्रतिशत है और जनसंख्या के हिसाब से सरकार के माध्यम से हम लोगों को आरक्षण का लाभ नहीं दिया जा रहा है। मरकाम ने सरकार से पंचायत चुनाव में आदिवासियों को जनसंख्या के हिसाब से आरक्षण दिए जाने की मांग की। वहीं जनपद के आदिवासी समाज के लोगों को सरकारी नौकरियों में आरक्षण की मांग...