रुद्रपुर, मार्च 22 -- खटीमा, संवाददाता। दिल्ली में आयोजित अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस में शामिल होकर वापस लौटे प्रदेश अध्यक्ष नानकमत्ता विधायक गोपाल सिंह राणा ने कहा कि आदिवासियों को अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करना होगा। राज्य में आदिवासियों को जंगलों से मिलने वाले हक हकूक नहीं मिल रहे हैं। विकास कार्यों में खर्च होने वाली ट्राइवल सब प्लान की धनराशि खर्च नहीं हो रही है। जबकि एनडी तिवारी सरकार में कुल बजट की 25 प्रतिशत धनराशि आबादी के अनुपात में इन वर्गों के उत्थान में खर्च होती थी। अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस की दिल्ली में 18-19 मार्च को संपन्न दो दिवसीय बैठक में प्रतिभाग कर वापस लौटे आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नानकमत्ता विधायक राणा ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान पर सहमति जताई गई, जिसमें उन्होंने कहा है कि सरकार स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.