रांची, मार्च 1 -- तोरपा, प्रतिनिधि। प्रखंडस्तरीय पारंपरिक हातु सभा संघ, तोरपा के तत्वावधान में रविवार को डोड़मा पुटकल टोली अखड़ा में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में अधिकार विहीन पेसा नियमावली तथा आदिवासियों के हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता उम्बुलन तोपनो ने की। बैठक में झारखण्ड उलगुलान संघ के संयोजक अलेस्टेयर बोदरा, तोरपा प्रमुख रोहित सुरीन, समाजसेवी बेनेदिक्त नवरंगी और इमानुएल तोपनो सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। वक्ताओं ने कहा कि पांचवीं अनुसूची क्षेत्र को मिले विशेष अधिकारों की अनदेखी की जा रही है, जो चिंताजनक है। सभा को संबोधित करते हुए झारखण्ड उलगुलान संघ के संयोजक अलेस्टेयर बोदरा ने कहा कि पांचवी अनुसूची के अधिकारों को कुचलने का काम झारखंड सरकार द्वारा किया जा रहा है। उन्ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.