आदिवासियों के साथ प्रशासन की बर्बर कार्रवाई निंदनीय : झामुमो
गढ़वा, मार्च 7 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। जिलांतर्गत आदिवासी बहुल रंका प्रखंड के विश्रामपुर पंचायत में मंडल डैम के विस्थापितों को बसाने के नाम पर ग्रामीण जनता के साथ की गई बर्बरतापूर्ण कार्रवाई सरासर गलत है। घटना की झामुमो रंका प्रखंड इकाई ने कड़ी निंदा की है। उक्त संबंध में झामुमो के रंका प्रखंड अध्यक्ष जैनुल्लाह अंसारी ने कहा है कि विस्थापितों को बसाने के नाम पर जिला एवं पुलिस प्रशासन द्वारा ग्रामीणों के साथ बहुत ही बर्बर कार्रवाई की गई है। झामुमो इस घटना की कड़ी निंदा करता है साथ ही राज्य सरकार से दोषियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गई है। झामुमो नेताओं ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा जल, जंगल व जमीन से जुड़ी पार्टी है। यह पार्टी हमेशा गरीब एवं आदिवासियों के हित की लड़ाई लड़ती है। हेमंत सोरेन के ही शासनकाल में गरीबों एवं आदिवासियों पर की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.