आदिवासियों के साथ कांग्रेस खड़ी : विनय सिन्हा
रांची, अगस्त 30 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विनय सिन्हा दीपू ने कहा कि पार्टी देश और झारखंड के आदिवासियों के संवैधानिक अधिकारों, जल-जंगल-जमीन और परिसीमन में उनकी सीटों की रक्षा के लिए पूरी मजबूती से खड़ी है। हम किसी भी सूरत में आदिवासियों के राजनीतिक प्रतिनिधित्व और आरक्षित सीटों में कटौती नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि आदिवासी एकता महारैली की अभूतपूर्व सफलता और विशाल जनसैलाब व आदिवासियों की चट्टानी एकता को देखकर भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी पूरी तरह बौखला गए हैं। उनकी आलोचना सिर्फ उनकी राजनीतिक हताशा और भाजपा की आदिवासी विरोधी सोच को उजागर करती है। जब आदिवासी समाज परिसीमन के खतरे, सरना धर्म कोड और अपनी पांचवीं अनुसूची के अधिकारों के लिए शांतिपूर्ण ढंग से एकजुट होता है, तो बाबूलाल मरांडी को इसमें राजनीति दिखने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.