आदित्यपुर, जनवरी 5 -- चांडिल, संवाददाता। चौका के टूईडूंगरी स्थित फूलो-झानो चौक पर माझी एभेन आखड़ा के बैनर तले रविवार को माझी बाबाओं की बैठक परगाना बाबा शीलू सारना टुडू की अध्यक्षता में हुई। इसमें पेसा नियमावली के प्रावधानों को पढ़कर सुनाया गया तथा चर्चा की गई। सभा में पारंपरिक स्वशासन व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए सर्वसम्मति से चार प्रस्ताव पारित किये गये। बैठक में आदिवासियों को उनके संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम में मांझी बाबा शामिल होंगे। यह टीम गांव-गांव जाकर सामाजिक, संवैधानिक और आर्थिक सशक्तीकरण के लिए जागरूकता अभियान चलाएगी। बैठक में माझी बाबा कुनाराम सोरेन, संजीव टुडू, बिष्णु सोरेन, इंद्र टुडू, भूटिराम टुडू, सोमचंद मार्डी, योगेश्वर सोरेन, सोनू माझी आदि मौजूद थे।
...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.