दुमका, मई 30 -- दुमका, प्रतिनिधि। जिला कांग्रेस कार्यालय में अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस दुमका जिला कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सुनील कुमार हेंब्रम ने की। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश महासचिव श्यामल किशोर सिंह ने कहा कि भाजपा प्रारंभ से ही झारखंड राज्य और आदिवासियों के मुद्दों के प्रति विरोधी सोच रखती रही है। जब विभिन्न राजनीतिक दल अलग झारखंड राज्य की मांग कर रहे थे, तब भाजपा द्वारा वनांचल राज्य की अवधारणा प्रस्तुत की गई थी। परंतु झारखंड की जनता और आंदोलनकारियों की भावनाओं का सम्मान करते हुए अंततः झारखंड राज्य का निर्माण हुआ। यह भी पढ़ें- अस्पताल का नाम नहीं सुधरा तो आदिवासी खुद सुधार लेंगे: चंपाईभाजपा का आदिवासियों के प्रति दृष्टिकोण उन्होंने आरोप लगाया कि आज भी भाजपा एवं आरएसए...