नई दिल्ली, नवम्बर 14 -- आज झारखंड निर्माण दिवस है। इसके साथ ही आज भगवान बिरसा मुंडा का जन्मदिन भी है। ये दोनों विवरण यहां इसलिए जरूरी हो जाते हैं कि झारखंड का निर्माण उन आदिवासियों को हक- हुकूक दिलाने के लिए लंबे समय तक चले संघर्ष के बाद हुआ था, जिसका सपना भगवान बिरसा मुंडा ने देखा था। बाद में भी झारखंड-निर्माण के लिए चलाए गए आंदोलन का उद्देश्य दक्षिण बिहार के आदिवासी क्षेत्रों के लिए एक अलग आदिवासी राज्य का निर्माण करना था। झारखंड इसलिए बनाया गया, ताकि आदिवासी समाज के अधिकार ही सरकार की प्राथमिकता हो। उनका सर्वांगीण विकास ही शासन का ध्येय हो। यह सपना था कि अबुआ समाज के प्रतिनिधि शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि जैसे मूल क्षेत्रों में समाज की जरूरतों को समझते हुए ऐसी नीतियां बनाएं, जिससे हर आदिवासी को बेहतर भविष्य मिले। माना गया था कि बिहार से अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.