आदिवासियों के आस्था के केंद्र व जमीन से इतर बनेगा 'गिद्ध संरक्षण केंद्र'
बगहा, अप्रैल 18 -- बगहा। वाल्मीकि टाइगर रिजर्व (वीटीआर) क्षेत्र में प्रस्तावित गिद्ध संरक्षण केंद्र को लेकर विवाद शुरू हो गया है। वनवर्ती आदिवासियों ने इससे अपने आस्था के केंद्र व खेती-बारी के प्रभावित होने की आशंका जताई है। हालांकि जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आदिवासियों के आस्था केंद्रों और खेती योग्य जमीन को प्रभावित नहीं किया जाएगा। आदिवासियों की आशंका को खत्म करने के लिए डीएम ने बगहा डीसीएलआर, एसडीएम व सीओ से गिद्ध संरक्षण की जमीन की रिपोर्ट तलब की है। इसमें गिद्ध संरक्षण केंद्र के लिए चिन्हित जमीन में वन विभाग, सरकार और रैयती श्रेणी का ब्योरा देने को कहा है। राजस्व कागजात के आधार पर जमीन की पैमाइश कर जल्द रिपोर्ट सौंपने का निर्देश डीएम तरनजोत सिंह ने दिया है।बताया जाता है कि वीटीआर क्षेत्र में दो स्थानों पर गिद्ध संरक्षण केंद्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.