आदिवासियों का सेंदरा पर्व प्रतीकात्मक रुप से पारसनाथ में मना
गिरडीह, मई 3 -- पीरटांड़, प्रतिनिधि। संथाल आदिवासियों का जंगल व पहाड़ में सामूहिक शिकार खेलने की परम्परागत त्योहार सेंदरा पर्व पारसनाथ में मनाया गया। बैशाख पूर्णिमा के अवसर पर क्षेत्र से भारी संख्या में आदिवासियों द्वारा पारसनाथ व जंगल को खंगालकर सेंदरा की परंपरा निभाई गई। इस दौरान सामूहिक बैठक कर सामाजिक कुरीतियों को दूर करने को लेकर भी विचार विमर्श किया गया। साथ ही वीरता व सामाजिक एकता का परिचय दिया गया। पौराणिक परम्परा अनुसार बैशाख पूर्णिमा के दिन क्षेत्र के आदिवासी पारम्परिक हथियार मसलन तीर धनुष, कुल्हाड़ी, गुलेल व अन्य हथियार लेकर पारसनाथ व आसपास के जंगलों में गए थे। इस दौरान आदिवासियों द्वारा पहाड़ व घने जंगलों को खंगाला गया। हालांकि वन्य प्राणी आश्रयणी पारसनाथ में वन्य जीवों की सुरक्षा को देखते हुए सेंदरा पर्व की महज परम्परा निभाई गई। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.