रांची, मई 17 -- रांची, वरीय संवाददाता। अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद, अखिल भारतीय आदिवासी धर्म परिषद के संयुक्त तत्वावधान में आदिवासियों के राष्ट्रीय स्तर पर आदिवासी धर्मकोड की मांग को लेकर राष्ट्रीय आदिवासी धर्म महासम्मेलन हुआ। आयोजन नासिक महाराष्ट्र में गायकवाड सभागार में हुई। अध्यक्षता लकी भाई जाधव ने की। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्वमंत्री गीताश्री उरांव ने कहा कि आदिवासियों को धर्मकोड, कॉलम में नहीं रखना एक राजनीतिक षड्यंत्र है। धर्मकोड को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर देश के कोने-कोने में जन आंदोलन तेज किया जाएगा और इस बार आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी। पूर्व मंत्री देवकुमार धान ने कहा कि आदिवासियों के धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान के लिए धर्मकोड लेना हमारा संवैधानिक अधिकार है। देश के संविधान में सभी धर्म को स्वतंत्रता दी गई है। इसके बावजूद भी ...