आदिवासियों, मूल निवासियों का उत्पीड़न नहीं होगा बर्दाश्त
सोनभद्र, अक्टूबर 4 -- सोनभद्र,संवाददाता। कोन ब्लॉक के सलैयाडीह गाँव में रविवार को आयोजित करमा पूजन, आदिवासी मूल निवासी एकता समागम कार्यक्रम आयोजित किया गया। सोनांचल संघर्ष वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोशन लाल यादव एडवोकेट ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि सोनांचल के आदिवासियों, दलितों और मूल निवासियों का उत्पीड़न किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके लिए चाहे जितना बड़ा आंदोलन क्यों न करना पड़े।उन्होंने कहा कि सोनांचल का आदिवासी, दलित और मूल निवासी बदहाली का जीवन जीने को मजबूर है, रोजी रोटी का कोई सहारा नहीं रह गया है। सोनांचल का मूल निवासी सरकार की घोर उपेक्षा का शिकार होकर रह गया है। सोनांचल की चौमुखी विकास दर शून्य के बराबर है। सोनांचल के गाँवों की सड़कों का बुरा हाल है। इस सरकार में सड़कों का गड्ढा भरने के अलावा कोई नई सड़क न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.