कोडरमा, जनवरी 7 -- कोडरमा। उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में आदिम जनजाति समुदाय को सरकारी योजनाओं से आच्छादित करने हेतु किए जा रहे कार्यों की समीक्षा बैठक बुधवार को आयोजित की गई। बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारियों एवं नगर निकायों के प्रशासकों से आदिम जनजाति समुदाय को उपलब्ध कराए गए सरकारी लाभों की बिंदुवार जानकारी ली गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पदाधिकारियों ने बताया कि आदिम जनजाति परिवारों का स्वास्थ्य जांच कराया गया है एवं जाति, आवासीय सहित अन्य आवश्यक प्रमाण पत्र बनाए गए हैं। साथ ही ग्राम सभा के माध्यम से आवास से संबंधित कार्यों को आगे बढ़ाया जा रहा है। बिरहोर टोला में चबूतरा निर्माण एवं स्ट्रीट लाइट की स्थापना से संबंधित कार्यों की प्रगति से भी उपायुक्त को अवगत कराया गया। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि सभी पात्र परिवारों को समयबद्ध ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.