गढ़वा, मार्च 21 -- भवनाथपुर। प्रखंड अंतर्गत अरसली उत्तरी पंचायत के आदिम जनजाति बहुल क्षेत्र लहराहा में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय भवनाथपुर की टीम ने कक्षा 6 में नामांकन को लेकर जागरूकता अभियान चलाया। टीम ने गांव पहुंचकर छात्राओं के घर-घर जाकर उनके अभिभावकों से संवाद स्थापित किया और बालिका शिक्षा के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय लहराहा के सहायक अध्यापक बैजनाथ सिंह और मनोज कुमार के सहयोग से यह अभियान सफलतापूर्वक संचालित किया गया। उस दौरान कई अभिभावकों ने अपनी बेटियों का विद्यालय में नामांकन कराने की सहमति दी। वहीं कुछ छात्राओं के नामांकन फॉर्म भी मौके पर ही भरे गए। टीम में वार्डेन कविता कुमारी, शिक्षिका ममता कुमारी, सहायक सच्चिदानंद दूबे शामिल थे। टीम ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य दूरस्थ क्ष...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.