जमशेदपुर, जनवरी 22 -- जमशेदपुर। आयुष विभाग की ओर से डुमरिया के सबर बस्ती, मुसाबनी के पथरगोड़ा व पोटका के झरिया सबर बस्ती में गुरुवार को शिविर लगाकर विभिन्न तरह की जांच करने के साथ जागरूकता अभियान चलाया गया। आदिम जनजाति की 125 महिलाओं व किशोरियों को मासिक धर्म में स्वच्छता की जानकारी देकर सैनिटरी पैड तथा लोवर अंडरगार्मेंट मुहैया कराया गया। शिविर में जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मुकुल कुमार दीक्षित, आयुष सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी डॉ. बबीता कुमारी सिंह, डॉ. अनामिका कुमारी, डॉ. देवराज मंडल के साथ आलोक त्रिपाठी, सुरेन्द्र प्रसाद, तापस कुमार भकत, सुनाराम महाली, सीमा कुमारी व अन्य ने भाग लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.