आदिम जनजाति परिवार ने पहुंच पथ निर्माण की उठाई मांग
गढ़वा, जून 19 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी पशुपति नाथ मिश्रा ने शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई कार्यक्रम में शुक्रवार को जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे आमजनों की समस्याओं को सुना। जनसुनवाई के दौरान डंडई प्रखंड के बालेखांड़ पहुंचे परहिया (आदिम जनजाति) परिवार के लोगों ने उपायुक्त को आवेदन देकर बताया कि उनके गांव तक पहुंचने के लिए कोई मार्ग नहीं है। उससे आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने बताया कि पहुंच पथ निर्माण के लिए चिन्हित भूमि झारखंड सरकार की है। उन्होंने गांव तक पहुंच पथ निर्माण कराने की मांग की ताकि क्षेत्र के लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिल सके। यह भी पढ़ें- जनता दरबार में विभिन्न समस्याओं का ऑन द स्पॉट समाधान वहीं रमना प्रखंड के टड़वा गांव निवासी धनेश प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.