आदिम जनजाति परिवारों की नौ बच्चियों का कस्तूरबा विद्यालय में नामांकन
कोडरमा, मई 11 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। आदिम जनजाति समुदाय की बच्चियों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने एवं उनके उज्ज्वल भविष्य निर्माण की दिशा में पहल करते हुए सोमवार को कुल नौ बच्चियों का नामांकन कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में कराया गया। इनमें पंचायत खारयोडीह अंतर्गत गड़ियाई गांव की पांच तथा पंचायत नईटांड़ के मैसेंधा गांव की चार बच्चियां शामिल हैं। नामांकित बच्चियों में गड़ियाई गांव की प्रिया कुमारी, रेखा कुमारी, करिश्मा कुमारी, नेहा कुमारी एवं सजनी कुमारी शामिल हैं। वहीं मैसेंधा गांव की सुमा बिरहोर, सविता कुमारी, मुस्कान बिरहोर एवं रेखा कुमारी का नामांकन कराया गया। इस अवसर पर बीडीओ गौतम कुमार ने अभिभावकों एवं बच्चों को कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह एक आवासीय विद्यालय ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.