लातेहार, अप्रैल 26 -- लातेहार। मनिका प्रखंड के लंका उच्‍चवाल ग्राम के परहिया टोला में निवास करने वाले रामलाल परहिया की बेटी का विवाह अगले 30 अप्रैल को है। रामलाल परहिया एक सामाजिक व्‍यक्ति हैं। ऐसे में स्‍थानीय लोगों ने भी उनकी बेटी की शादी में सहयोग का हाथ बढ़ाया है। श्री तीर्थ यात्रा न्यास के स्‍वयंसेवक वीरेंद्र प्रसाद व रामेश उरांव ने श्री परहिया के घर पहुंच कर उनकी बेटी की शादी के लिए वस्त्र और अन्न के अलावा आर्थिक मदद की। वीरेंद्र प्रसाद ने कहा कि सामुहिक पहल से ही समाज में एकरूपता लायी जा सकती है। इस पुनित कार्य में लातेहार के बज्रांग देव सेवा संस्‍थान के संस्‍थापक सह मनोकामना सिद्धि हनुमान मंदिर के पुजारी त्रिभुवन पांडेय वस्‍त्र दान किया। यह भी पढ़ें- समाज सेवी रंजित पंडित ने जरूरतमंद परिवार को दी डाइनिंग सेट इसके अलावा उत्‍क्रमित ...