कोडरमा, दिसम्बर 24 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आदिम जनजाति समुदाय तक सीधे पहुँचाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन कोडरमा द्वारा विशेष शिविर आयोजित किया गया। यह अभियान राज्य सरकार के मार्गदर्शन में आदिम जनजातियों को सरकारी योजनाओं की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए लगातार चलाया जा रहा है। आज आयोजित शिविरों में कोडरमा प्रखंड के इंदरवा पंचायत के चितरपुर बिरहोर टोला, मरकच्चो प्रखंड के मुर्कमनाय के बरियारडीह बिरहोर टोला, सतगावां प्रखंड के अम्बाबाद पंचायत के ख्वासडीह बिरहोर टोला और डोमचांच प्रखंड के ढाब पंचायत के नावाडीह बिरहोर टोला शामिल थे। कोडरमा प्रखंड के चितरपुर बिरहोर टोला में आयोजित शिविर में उप विकास आयुक्त रवि जैन, प्रखंड विकास पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। इस अवसर पर आदिम जनजाति परिवारों को मनर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.