गढ़वा, अप्रैल 15 -- मेराल। सीओ सह प्रभारी बीडीओ यशवंत नायक ने बुधवार को प्रखंड के सभागार में आदिम जनजाति परिवारों का सर्वेक्षण करने को लेकर बैठक आयोजित की। बैठक में प्रखंड कल्याण पदाधिकारी रामानंद विश्वकर्मा, आदि कर्म योगी और पंचायत सहायक शामिल थे। मौके पर प्रभारी बीडीओ यशवंत ने बताया कि इन परिवारों का सर्वेक्षण प्रगणक के रूप में आदि कर्मयोगी और पंचायत सहायक के द्वारा कराया जाएगा। 25 अप्रैल तक सर्वेक्षण पूरा करने का निर्देश दिया गया है। आदिम जनजाति परिवारों का सर्वेक्षण कर उनकी आर्थिक स्थिति के बारे में जानकारी उपलब्ध करना है और सरकारी आंकड़ा भी इकट्ठा करना है ताकि उन परिवारों को सरकारी योजनाओं से लाभान्वित किया जा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.