चतरा, नवम्बर 17 -- लावालौंग, प्रतिनिधि। बिरहोर कॉलोनी में शनिवार की शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब खाना बनाने के दौरान विलुप्तप्राय आदिम जनजाति बिरहोर समुदाय से संबंध रखने वाली मालती देवी को अचानक लकवा का अटैक आ गया। घटना शाम करीब छह बजे की है। मालती देवी के पति महाबीर बिरहोर पूर्व वार्ड सदस्य रह चुके हैं, शनिवार को भोजन बनाने के दौरान वह अचानक गिर पड़ीं और उनका आधा शरीर सुन्न हो गया। इसकी जानकारी उक्त लोगों के द्वारा किसी को नहीं दिया गया। मालती दो दिनों तक घर में बीमार पड़ी रही। सोमवार को राम मंदिर समिति के युवकों को जब इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने तत्काल प्रमुख पति श्रवण रजक और प्रखंड विकास पदाधिकारी विपीन कुमार भारती को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही बीडीओ स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ तुरंत बिरहोर कॉलोनी पहुंचे। जहां प्राथमिक स्वास्थ के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.