रामगढ़, सितम्बर 8 -- रामगढ़, नगर प्रतिनिधि आदिबासी कुड़मि समाज अपनी पारंपरिक व्यवस्था और सामाजिक जड़ों को सशक्त बनाने की तैयारी शुरु की है।इसी उद्देश्य से व्यापक स्तर पर गुसटि सम्मेलन आयोजित करने की घोषणा की है। समाज के वरीय पदाधिकारी बैजनाथ महतो ने कहा है कि यह आयोजन केंद्र, प्रांत, जिला और प्रखंड स्तर पर किया जाएगा। जिसमें सभी 81 गुसटियों (गोत्रों) और उनकी उप-गुसटियों को शामिल किया जाएगा। ​एक दिवसीय सम्मेलन के माध्यम से समाज के लोगों को गुसटि की ऐतिहासिक और सामाजिक महत्ता की विस्तार से जानकारी दी जाएगी।​आयोजन के दौरान पारंपरिक व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए गुसटि प्रमुखों का चयन भी किया जाएगा। ​समाज के निर्णय अनुसार, पहले चरण में 20 सितंबर 2026 से विभिन्न प्रखंड स्तरों पर अलग-अलग स्थानों में सम्मेलन का आयोजन होगा। केंद्र से लेकर प...