सहारनपुर, मार्च 12 -- नानौता के श्री दिगम्बर जैन पंचायती मन्दिर जी में प्रथम तीर्थंकर देवाधिदेव श्री 1008 आदिनाथ भगवान का जन्म व तप कल्याणक महामहोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया।बृहस्पतिवार को श्री दिगंबर जैन पंचायती मंदिर में श्री 1008 आदिनाथ भगवान के जिनबिम्ब को पांडुकशिला पर विराजमान पर प्राणी मात्र के कल्याण और विश्व शांति हेतु अभिषेक शांतिधारा अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और विधि विधान से सम्पन्न की गयी। श्रीजी की भक्तिमय पूजा अर्चना आराधना से जिनालय का वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण हो गया। श्री जिनेंद्र जैन (काकू) ने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक अनुष्ठान समाज मे एकजुटता, सहयोग और सदभाव को सुदृढ़ करते हैं। यह पर्व मरुदेवी माता और नाभिराय के पुत्र, आदि पुरुष भगवान आदिनाथ का जन्मकल्याणक दिवस है। जो अहिंसा और गृहस्थों के उत्थान के लिए अत्यं...