इटावा औरैया, मार्च 10 -- जसवंतनगर,संवाददाता। आदिनाथ जिन बिम्ब वेदी प्रतिष्ठा एवं ज्ञानामृत महोत्सव के अंतर्गत आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कार्यक्रम देर शाम तक मेले जैसा उत्साहपूर्ण माहौल बना रहा। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने भक्ति और परंपरा से ओत-प्रोत भव्य नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। महिलाओं ने भगवान आदिनाथ के जन्म से पूर्व माता के गर्भ कल्याणक महोत्सव से जुड़े सोलह स्वप्नों पर आधारित आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। धार्मिक भावनाओं से भरपूर इस प्रस्तुति को देखकर उपस्थित श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे और तालियों से कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।सांस्कृतिक कार्यक्रम में विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से जैन धर्म की परंपराओं और भगवान आदिनाथ के जीवन प्रसंगों को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया।इस दौरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.