महाराजगंज, मार्च 16 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। आदित्य चौरसिया हत्याकांड में शामिल दो अन्य आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं हत्या में शामिल तीन आरोपितों में नाबालिग प्रेमिका व उसके पिता समेत एक अन्य युवक को पहले ही पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।फरेंदा क्षेत्र के बैंकुंठपुर निवासी आदित्य चौरसिया दो फरवरी को हरपुर टोला कटहिया गांव में एक युवक के साथ आर्केस्ट्रा देखने घर से गया था और वापस नहीं आया। परेशान परिजनों ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस मामले में गुमशुदगी दर्ज कर युवक की तलाश में जुटी रही। उसके तीन दिन बाद आदित्य का शव लेजार महदेवा के सीवान में गेहूं की खेत में मिला तो हड़कंप मच गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक का गला दबाकर हत्या करने की बात सामने आई थी। इस पर पुलिस की फील्ड यूनिट, डाग स्क्वायड, सर्विलास व क्राइ...